गोरखपुर, जनवरी 21 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता धर्मशाला बाजार से रेती रोड होते हुए पांडेयहाता तक निर्माणाधीन 'विरासत गलियारा' में नाला निर्माण का काम पूरा हो गया है। अब पानी का कनेक्शन का काम तेज कर दिया गया है। नगर निगम के जलकल विभाग को नार्मल तिराहे से लेकर घंटाघर तक पानी की नई पाइपलाइन बिछाने और हर घर में कनेक्शन सुनिश्चित करने का कार्य दो दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। नार्मल से घंटाघर के बीच लगभग 200 घरों में पानी के नए कनेक्शन दिए जाने हैं। पूरी परियोजना के अंतर्गत कुल 900 घरों को इस नेटवर्क से जोड़ा जाना है। विभाग के लिए चुनौती यह है कि जब तक पानी के कनेक्शन और पाइपलाइन का काम पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता, तब तक सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं किया जा सकता। इसी को ध्यान में रखते हुए सख्त निर्देश के बाद जलकल विभाग ने पेय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.