दरभंगा, जनवरी 13 -- दरभंगा। दरभंगा राज की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी के निधन पर लोकतांत्रिक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह मिथिला मुक्ति मोर्चा के संयोजक संस्थापक श्याम कुमार सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि महारानी राज परम्परा की आखिरी कड़ी थीं। महाराजाधिराज डॉ. सर कामेश्वर सिंह की धर्मपत्नी के रूप में उन्होंने मिथिला की सामाजिक व सांस्कृतिक विरासत को संजोने में अपना जीवन समर्पित कर दिया। कामेश्वर सिंह कल्याणी फाउंडेशन के माध्यम से दुर्लभ पांडुलिपियों, पुस्तकों और ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण कर उन्होंने समाज को अमूल्य उपहार दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...