नई दिल्ली, जनवरी 30 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और तकनीक के क्षेत्र में अहम सफलता हासिल की है। रेलवे ने विरार-सूरत के बीच एडवंस वर्जन कवच-4 लगाने का कार्य पूरा कर लिया है। रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुंबई मंडल के विरार-सूरत खंड (206 किलोमीटर) पर अत्याधुनिक ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच 4.0 को सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया है। ट्रेन संख्या 20907 सयाजी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर इस हाई-टेक सुरक्षा कवच के साथ रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि विरार से वडोदरा तक कुल 344 किलोमीटर में कवच प्रणाली लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 206 किलोमीटर का महत्वपूर्ण हिस्सा पूरी तरह सुरक्षित हो गया है। बताया कि इस परियोजना के दायरे में कुल 28 स्टेशन और 28 ब्लॉक सेक्शन शामिल हैं। स्टेशनों के रिले र...