मधुबनी, फरवरी 13 -- राजनगर। राजनगर में शुक्रवार को विराट हिन्दू सम्मेलन हुआ। मिर्जापुर महंथ स्थान परिसर में हुए हिन्दू समागम कार्यक्रम का आयोजन आरएसएस के तत्वावधान में किया गया था। अवसर में आरएसएस के अरविंद सिन्हा, अभय गर्ग, हेमकांत झा, नथुनी झा, अरविंद यादव, रंजीत साह, गोपालजी पूर्वे व राम मोहन राय वगैरह ने संबोधन में हिन्दू राष्ट्र निर्माण के लिए सभी वर्ग के हिन्दुओं को एकजुट होने का आह्वान किया। भाजपा के वरीय नेता सह सर्राफा व्यवसायी अमरनाथ प्रसाद ने सनातन की रक्षा के लिए हिन्दू एकता का आह्वान किया। कहा कि हिन्दू राष्ट्र किसी धर्म विशेष की अवधारणा नही, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, समाजिक समरसरता व राष्ट्र भक्ति का जीवंत परिकल्पना है। मौके पर अमरनाथ प्रसाद ने आगत अतिथियों को बतौर सनातन रक्षक तलवार भेंट किया। कहा कि सनातन धर्म में शास्त...