बस्ती, जनवरी 11 -- हर्रैया, हिन्दुस्तान संवाद। हिंदू समाज की बंधुता, परस्पर प्रेम, सहयोग और स्वाभिमान के लिए विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हर्रैया के बीआर इंटर कॉलेज के परिसर में शनिवार को किया गया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख सेंथिल ने कहा कि हमारे देश में शौर्य, ज्ञान, संपत्ति किसी चीज की कमी नहीं थी। बाहर से आए लोगों ने इस देश को खूब लूटा। गुलामी का सबसे बड़ा कारण हम सभी का संगठित नहीं होना था। हिन्दू समाज की एकजुटता से ही समाज में परिवर्तन संभव है इसलिए देश के उत्थान के लिए पूरे हिंदू समाज को एकजुट होना जरूरी है। उन्होंने सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी अपनाने, कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्य जैसे पांच प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से लोगों को बताया। कहा कि पंच परिवर्तन व्यक्ति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.