कन्नौज, फरवरी 1 -- इंदरगढ़, संवाददाता। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मढ़़पुरा गांव में शनिवार की शाम विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के जरिए हिंदू समाज को संगठित करने तथा सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने तथा राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर जनजागरण करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पहुंचे वीर रस के प्रसिद्ध कवि राम भदावर ने अपनी ओजस्वी और जोश से भरपूर कविताओं के माध्यम से लोगों में राष्ट्रभक्ति और वीरता का संचार किया। उनकी कविताओं को सुनकर उपस्थित जनसमूह ने तालियों के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत किया। सम्मेलन में पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सेंगर, ब्लॉक प्रमुख हसेरन प्रतिनिधि पुष्पेंद्र शाक्य सहित कई भाजपा नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में हिंदू समाज की एकता, संस्कृति की रक्षा...