मधुबनी, जनवरी 15 -- मधेपुर, निज संवाददाता। दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड के लगमा गांव स्थित जगदीश नारायण ब्रह्मचर्याश्रम में शनिवार 17 जनवरी को विराट हिन्दू सम्मेलन के तत्वावधान में श्री श्री 108 श्रीरामावतारेश्वर बृहतचर्चा तथा रुद्राभिषेक आध्यात्मिक कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। मधुबनी, दरभंगा सहित मिथिला के समस्त धर्मानुरागी सज्जनों के सहयोग से संतशिरोमणि जगदीश नारायण ब्रह्मचर्याश्रम लगमा के महंत संत बौआ भगवान के नेतृत्व में संपादित होने वाले इस आध्यात्मिक आयोजन के प्रति लोगों में गजब का उत्साह है। यह बातें मधेपुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर चौक से प्रचार रथ को विदा करने के अवसर पर वरीय भाजपा नेता ज्योति झा ने कही। विराट हिन्दू सम्मेलन की सफलता को लेकर प्रचार रथ मधेपुर पहुंचा। भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योति झा ने रथ को प्रचार के लिए मधेपुर प्रखंड के वि...