लातेहार, फरवरी 17 -- बारियातू, प्रतिनिधि। विराट हिंदु सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर बारियातू रामजानकी मन्दिर परिसर में हिंदू धर्मावलंबियों की एक बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। बालूमाथ के बिरसा मुंडा मैदान जोगियाडीह में आगामी 21 फरवरी को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। आयोजन को सफल बनाने को लेकर बालूमाथ से दर्जनों सनातन धर्म प्रेमियों को कलश में अक्षत लेकर निमंत्रण देने पहुंचे। अक्षत कलश श्रीराम मंदिर पुजारी पुरुषोत्तम शर्मा व बारियातू के सनातनियों के हाथों में दिया गया। वहीं जानकारी देते हुए शैलेश सिंह ने बताया कि हिंदू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य अपने संस्कृति, सनातन धर्म व राष्ट्र कि रक्षा के लिए किया जा रहा है। हिंदू धर्म सम्मेलन मे बालूमाथ, बारियातू व हेरहंज प्रखंड के सभी गांवों में जाकर निमंत्रण को लेकर अक्षत वितरण किया जा रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.