सासाराम, फरवरी 22 -- नोखा, एक संवाददाता। मुख्य बाजार स्थित विवाह मंडप में रविवार दोपहर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में भारत माता के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर विश्व कल्याण हेतु एक कुण्डीय गायत्री यज्ञ का भी आयोजन किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चियों ने आगत अतिथियों का अभिनंदन स्वागत गीत से किया। वहीं कार्यक्रम में बेहतर आचरण का संकल्प दिलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...