औरैया, फरवरी 1 -- औरैया, संवाददाता। शहर स्थित दिबियापुर रोड पर सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद सरस्वती वंदना और अतिथियों के सम्मान का कार्यक्रम हुआ। सम्मेलन में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही, जिससे आयोजन में उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना रहा। हिंदू सम्मेलन के दौरान प्रधानाचार्य योगेंद्र दुबे ने अपने विशिष्ट अतिथियों के साथ भारत माता और संत रविदास के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर आरती की। विद्यालय की छात्रा पूजा और अंशिका ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत को भावपूर्ण बनाया। इसके बाद संगठन की ओर से मंचासीन अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंकुश महाराज, विशिष्ट अतिथि बृजमोहन, मुख्य वक्ता रम...