बुलंदशहर, फरवरी 21 -- डिबाई खण्ड के गोसमी गंगापुर चौराहा भट्टा मैदान में खुशालाबाद बिलौनारूप मण्डल के सकल हिंदू समाज समिति द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन कर में हिंदू समाज की जागरूकता,एकता, संगठन और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त बनाने का आह्वान किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वामी सुरेंद्रानन्द, मुख्य वक्ता विहिप प्रान्त संगठन मंत्री अरूण, विशिष्ट अतिथि वेदप्रिया आर्या, अध्यक्ष तेजपाल सिंह के द्वारा भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित, पुष्पार्चना कर किया।‌ सम्मेलन के मुख्य वक्ता विहिप प्रान्त संगठन मंत्री अरूण ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्षों की यात्रा,उद्देश्य और राष्ट्रनिर्माण में संघ के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। मुख्य अतिथि सुरेंद्रानंद महाराज ने आध्यात्मिक एवं स...