नोएडा, फरवरी 8 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। गौड़ सिटी वन के श्री राधा कृष्ण पार्क में संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में अखाड़ा परिषद नई दिल्ली के प्रवक्ता व महामंडलेश्वर महंत नवल किशोर दास, पीजीडीएवी कॉलेज के प्रोफेसर हिंदी विभाग अजनिवेश अवस्थी और डॉ शिवेश प्रताप उपस्थित रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा ने बताया इस कार्यक्रम से पूर्व समिति के बच्चों के लिए एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों ने पंच परिवर्तन, हमारे महापुरुष एवं हिंदू संस्कृति को दर्शाने वाले चित्रों का सृजन किया। कार्यक्रम से पूर्व कलश यात्रा भी निकाली गई, जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने भारी संख्या में सहभागिता की। आयोजन समिति के सचिव वीरेंद्र शर्मा ने बत...