आगरा, फरवरी 2 -- विराट हिंदू सम्मेलन समिति के तत्वावधान में महर्षि अरविंद नगर के विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन रविवार को अमल गार्डन में किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य वक्ता स्वामी श्रीधाम वृंदावन से पधारे सत्यमित्रा नंद जी महाराज रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष टीपी भदौरिया रहे। मंच का संचालक सीमा सिंह और नवीन कुलश्रेष्ठ ने किया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रो.आशुतोष भंडारी और विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर रहे। समिति के सचिव अजय कुमार के अनुसार इस दौरान सदस्य कौशलेंद्र कांत शर्मा, आरडी त्यागी, केशव शर्मा, कैलाश पाठक, राजेश त्यागी, अनिल त्यागी, कमलेश, मुकेश गोयल और योगेश शर्मा ने व्यवस्थाएं संभाली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...