हरदोई, जनवरी 5 -- हरदोई। शहर के एक बारातघर में विराट हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं आर्य कन्या विद्यालय की छात्राओं ने नृत्य-नाटिकाओं की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक संजय ने संबोधित करते हुए कहा कि इस देश के मूल निवासी हिंदू हैं, जो सनातन धर्म का सम्मानपूर्वक पालन करते आ रहे हैं। विश्व में हर सातवां व्यक्ति हिंदू है, लेकिन इसके बावजूद हिंदुओं का कोई अलग राष्ट्र नहीं है, जबकि अन्य धर्मों के कई देश हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में अहिंसा की भावना गहराई से समाहित है। हिंदू समाज न केवल जीवों में, बल्कि कण-कण में ईश्वर का दर्शन करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुरेश अग्निहोत्री ने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.