हमीरपुर, दिसम्बर 10 -- राठ, संवाददाता। बुंदेलखंड में किसानों के हित में विराट सागर बांध परियोजना को समय से पूरा कराकर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाए। बुंदेलखंड मजदूर किसान मोर्चा के अध्यक्ष रामसनेही राजपूत ने उप्र विधान परिषद के सभापति कुवंर मानवेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर यह मांग की है। योजना के पूरा होने तक बीस घंटे विद्युतापूर्ति की मांग की। बुंदेलखंड किसान मजदूर मोर्चा के अध्यक्ष रामसनेही राजपूत ने विधान परिषद के सभापति कुवंर मानवेंद्र सिंह को बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र विशेष कर हमीरपुर में लगातार जलस्तर गिरने के कारण नलकूपों की सिंचाई व्यवस्था संकट में है। क्षेत्र की भूमि ऊंची-नीची एवं पथरीली होने के कारण परंपरागत साधनों से सिंचाई नहीं हो पा रही है। ऐसी स्थिति में केवल विराट सागर बांध परियोजना ही इस क्षेत्र के किसानों के लिए जीवन ...