मोतिहारी, जनवरी 9 -- कल्याणपुर, निसं। कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत कैथवलिया के जानकीनगर में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर परिसर में स्थापित होनेवाले शिवलिंग की पूजा के लिए आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है। शिवलिंग की स्थापना 17 जनवरी को होनी है। इस दिन बड़ी संख्या में शिवभक्तों के पहुंचने की संभावना है। श्री महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव सायन कुणाल ने बताया कि विराट रामायण मंदिर परिसर में शिवजी के भक्त नंदी की भी विशालकाय मूर्ति लगायी जाएगी। बताया कि लगभग एक हजार वर्षों में एक भी सहस्त्रालिंगम शिवलिंग की स्थापना नहीं हुई है। कैथवलिया के जानकीनगर में सहस्त्रालिंगम शिवलिंग स्थापित होने जा रहा है, यह बिहार के लिए गौरव की बात है। शिवलिंग के अनुरूप ही नंदी की विशालकाय मूर्ति निर्माण के लिए विशेषज्ञों से सम्पर्क किया जा रहा है। एक वर्ष में नंदी भगवान की...