गंगापार, अगस्त 29 -- जगतपुर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 31 अगस्त को स्वर्गीय रामसुंदर यादव स्मारक समिति के तत्वावधान में जगतपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास विराट दंगल एवं मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें क्षेत्र के नामी गामी एवं सीमावर्ती जनपदों के पहलवान भाग ले रहे हैं। रात में बिरहा एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उक्त आशय की जानकारी दंगल के प्रबंधक ग्राम प्रधान राजीव कुमार यादव ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...