मथुरा, जनवरी 2 -- क्रिकेट एकेडमी फॉर एक्सीलेंस के यश चौधरी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला विराट क्लासिकल ने बुमराह स्विंगर्स को 54 रन से हराकर जीत लिया। इसमें मुख्य अतिथि स्व. यश के पिता विनोद चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। विराट के कप्तान यश सारस्वत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी संभाली। टीम ने 30 ओवर में 4 विकेट पर 182 रन बनाए। मो. फरहान ने नाबाद 65 व कृष्णा शर्मा ने 29 रन बनाए। बुमराह स्विंगर्स के जितेंद्र बघेल, यश दीक्षित व हार्दिक राजपूत ने एक-एक विकेट लिया। जबाब में बुमराह स्विंगर्स टीम 20 ओवर में 128 रन पर सिमट गई। कप्तान देव उपाध्याय ने सर्वाधिक 37 एवं अर्श भारद्वाज ने 18 रन बनाए। विराट के कुश शर्मा व यश सारस्वत ने 3-3, रुद्र प्रताप सिंह ने 2 विकेट लिए। अंपायरिंग समीर खान एवं अतुल तिवारी ने की। इसमें मो. फरहान प्ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.