नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार को आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की। शानदार फॉर्म में चल रहे स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 47 गेंदों में चार चौकों की मदद से 51 रन बनाए। यह कोहली का मौजूदा सीजन में छठा अर्धशतक था। उन्होंने डीसी वर्सेस आरसीबी मैच के बाद एक शख्स के पैर छुए। यह सम्मान वाला मोमेंट वायरल हो रहा है। अगर आप भी इस सवाल के जवाब की तलाश में हैं कि कोहली ने किसके पैर छुए तो चलिए हम आपकी दुविधा कर देते हैं। दरअसल, 36 वर्षीय कोहली ने दिल्ली के मैदान में अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा के पैर छुए। आरसीबी ने सोमवार को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें मैदान से लेकर ड्रेसिंग रूम के खास पल हैं। वीडियो में (22 स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.