नई दिल्ली, मार्च 10 -- विराट कोहली अपने हर मैच के बाद पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ जीत का जश्न मनाते देखे गए हैं। बीती रात आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हारने के बाद क्रिकेटर सबसे पहले पत्नी को गले लगाने पहुंचे। एक वीडियो सामने आया है जिसमें विराट को अनुष्का से मिलते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस स्टेडियम की सीढ़ियों से नीचे उतरते ही विराट को कसकर गले लगा लेती हैं। दोनों इस खास पल को अपने से दूर नहीं जाने देना चाहते। कुछ पल बाद दोनों साथ में नीचे आते हैं और विराट, अनुष्का को पीने के लिए पानी ऑफर करते हैं। अनुष्का, विराट कोहली की क्रिकेट जर्नी में हमेशा उनका साथ देने पहुंचती हैं। क्रिकेटर के चौके-छक्के वाली पारी पर वो खुश होती हैं, उन्हें चीयर करती हैं और आउट होने पर उदास बैठी रहती हैं। बीती रात दुबई इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.