नई दिल्ली, नवम्बर 30 -- भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को रांची में खेले पहले मैच में वनडे करियर का 52वां शतक लगाया। उन्होंने किसी एक फॉर्मेट में सबसे अधिक शतक लगाने के सचिन तेंदुलकर के कीर्तिमान को ध्वस्त कर दिया। विराट की शानदार उपलब्धि पर क्रिकेट जगत ने प्रशंसा की है। कोहली ने शतक लगाकर रांची के जेएससीए मैदान पर सबसे अधिक शतक लगाने का भी कीर्तिमान बनाया। कोहली का रांची में यह तीसरा शतक है।कोहली ने आज अपना शतक 102 गेंदों में पूरा किया। 7 चौकों और 6 छक्कों की मदद से कोहली ने अपना शतक पूरा किया। पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा, "यह नंबर 52 है... उन्होंने बाउंड्री के साथ इसे हासिल किया। उन्होंने बहुत से लोगों को चुप करा दिया होगा।" पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कोहली और रोहित शर्मा दोनों की प्रशंसा करते हुए कहा, "बुजुर्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.