नई दिल्ली, फरवरी 2 -- पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली दिल्ली और रेलवे के बीच रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान विराट कोहली के प्रशंसकों की भारी भीड़ देखकर हैरान रह गए। भारत के सबसे बड़े आइकन में से एक विराट कोहली ने रेलवे के खिलाफ डोमेस्टिक मैच खेलने का फैसला करके रणजी ट्रॉफी को फिर से सुर्खियों में ला दिया। पिछले काफी समय से विराट कोहली बल्ले से संघर्ष कर रहे थे। यहां तक कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पर्थ में शतक जड़ने के बाद वे लय में नहीं दिखे। ऐसे में अपनी खोई लय वापस पाने के लिए विराट को रणजी ट्रॉफी में वापस आना पड़ा। हालांकि, रणजी ट्रॉफी मैच में भी वे सिर्फ 6 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। इस तरह वे फॉर्म हासिल नहीं कर पाए, लेकिन ये मैच इसलिए सुर्खियों में रहा, क्योंकि इस मैच को देखने के लिए भारी संख्या में फैंस स्टेडियम पहुंचे थे। बासित अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.