नई दिल्ली, जनवरी 12 -- विराट कोहली की शानदार पारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में चार विकेट से जीत दर्ज की। भारत ने वडोदरा के मैदान पर 301 का लक्ष्य 49 ओवर में हासिल किया। कोहली ने 91 गेंदों में 8 चौकों और एक छक्के की मदद से 93 रन बनाए। वह महज सात रन से अपने 54वें वनडे शतक से चूक गए। कोहली प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।। यह उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में 71वां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड था। 37 वर्षीय कोहली ने बताया कि वह ट्रॉफी अपने पास नहीं बल्कि मां के पास रखते हैं। उन्होंने साथ ही सेंचुरी कंप्लीट नहीं होने पर ईमानदार जवाब दिया। वह (28068) श्रीलंका के पूर्व दिग्गज कुमार संगाकारा को पछाड़कर इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने प्लेयर बन चुके हैं।'मैं ट्रॉफियां मां को भेज देता हूं' पहले वनडे के बाद जब कोहली से पूछा गया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.