भदोही, दिसम्बर 6 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अमीरपट्टी गांव में शनिवार को विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजान हुआ। इसमें कई जिला और प्रदेश से आए पहलवानों ने प्रतिभाग कर अपने दखखम एवं दांवपेंच का प्रदर्शन किया। तालियों की गड़गड़ाहट से दर्शक पहलवानों का उत्साहवर्द्धन करते रहे। अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का शुभारंभ पूर्व विधायक मधुबाला पासी ने किया। विराट दंगल में पांच हजार से लेकर 51 हजार तक की कुश्ती हुई। देर शाम तक मारुति धाम का प्रांगण पूरी तरह दर्शकों से खचाखच भरा था। अयोध्या के पहलवान सुदामा दास ने राजस्थान के जालिम पहलवान को पांच मिनट के अंदर ही चारों खाने चित कर दिया। भदोही के टमाटर पहलवान ने बिहार के काला चीता को घोड़ा पछार दांव मारकर चारों खाने चित किया। बनारस के गोपी पहलवान ने आजमगढ़ के अनिल को पटखनी दी। रोमांचक मुका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.