भदोही, दिसम्बर 5 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अमीरपट्टी स्थित मारुति धाम मैदान में अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन छह दिसंबर शनिवार को होगा। कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में कई राज्यों के पहलवान अपने दांवपेंच का प्रदर्शन करेंगे। विराट कुश्ती दंगल में गाजीपुर केसरी विकास राय, मऊ के नागेंद्र पहलवान, बनारस डीएलडब्लू के शीतला प्रसाद सिंह, जौनपुर से जोगेंद्र पहलवान, दिल्ली से सुरेश पहलवान, हरियाणा से हरी पहलवान, अयोध्या से बाबा पहलवान, बनारस से लालजी पहलवान, नेपाल से नेपाली पहलवान का आगमन होगा। विराट कुश्ती दंगल में महिला पहलवानों में मंजू मिश्रा पहलवान दिल्ली और मीना कुमारी पहलवान गोरखपुर के बीच जबरदस्त कुश्ती देखने को मिलेगा। मारुति धाम के मैदान में होने वाले इस विराट कुश्ती दंगल में क्षेत्रीय पहलवान भी अपनी जोर आजमाएंगे। यह जानक...