लखनऊ, मई 23 -- महेंद्र सिंह धोनी के बाद शहर के इकाना स्टेडियम पर विराट कोहली जलवा बिखेरने को तैयार हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोहली शुक्रवार को और उसके बाद 27 मई को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते दिखाई देंगे। गुरुवार को सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्टार क्रिकेटर विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा(अभिनेत्री), बेटी वामिका और बेटे अकाय के साथ होटल सेंट्रम पहुंचे। टेस्ट क्रिकेट से सन्यास की घोषणा के बाद विराट कोहली आईपीएल का मुकाबला खेलने लखनऊ पहुंचे हैं। उनके सन्यास की खबर से फैंस निराश हैं। आईपीएल में विराट की टीम बेंगलुरू दमदार प्रदर्शन करते हुए खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। बेंगलुरू के दो मैच यहां पर होने से क्रिकेट प्रेमी खुश हैं। लखनऊ में फैंस को उनसे धमाकेदार पारी की उम्मीद है जिससे बेंगलुरू टीम अंक तालिका में शीर्ष पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.