अररिया, मार्च 10 -- जोगबनी, हि.प्र. मैथिली ब्राह्मण महासभा नेपाल जिला कार्यसमिति, महिला कार्यसमिति तथा युवा कार्यसमिति के संयुक्त आयोजन में 16 मार्च से विराटनगर के सिटी पैलेस में होगा। श्रीमद भागवत पुराण सप्ताह महायज्ञ की तैयारी जोरों पर है। जिला कार्यसमिति के अध्यक्ष मनोज मिश्र के नेतृत्व में संतोष झा, नंदकिशोर झा, सुभाषचंद्र झा आदि कार्यसमिति सदस्य विराटनगर, जोगबनी, दुहबी, इटहरी, धरान, राजविराज, इनरवा जाकर आमंत्रण पत्र बांट रहे हैं। आयोजक के अनुसार 16 मार्च से 22 मार्च तक चलने वाले उक्त धार्मिक आयोजन में वृंदावन निवासी कथावाचक आचार्य पंडित अभिषेक पाठक के मुखारबिंद से एक बजे से चार बजे तक कथा श्रवण किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम से पूर्व कलश यात्रा निकाली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.