अररिया, फरवरी 3 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी में प्रशांत क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित अमन मिश्रा मेमोरियल इंडो नेपाल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवां मैच प्री क्वार्टर फाइनल सिवान और विराटनगर के बीच खेला गया। सिवान की टीम से टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी सिवान की टीम ने निर्धारित ओवरों में 156 रन 9 विकेट खोकर बनाया तथा 157 रनों का विराटनगर का जीत के लिए लक्ष्य दिया । वहीं सिवान की ओर से सौरभ यादव 35 रन तो विशाल सिंह ने 31 रन का योगदान दिया। वहीं विराटनगर की ओर से गेंदबाजी करते हुए फिरदौस अंसारी ने 3 विकेट , सरवन किसकु ने 2 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विराटनगर की टीम ने 12.1 ओवर में ही 160 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीत लिया। विराटनगर के बल्लेबाज तीर्थराज दास ने 65 रन, आदिल आलम ने 55 र...