लखनऊ, जून 27 -- मौसम सामान्य होने के बाद भी बिजली फाल्ट कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुरुवार की देर रात फाल्ट आने के कारण गोमती नगर के विराज खंड और विराट खंड में घंटों बिजली गुल रही। लोग गर्मी से परेशान रहे। उधर, भूमिगत केबिल में फाल्ट आने से ग्रीन हाइट अपार्टमेंट, कल्याणपुर में शुक्रवार को ढाई घंटे बिजली गुल रही। सब स्टेशन अहीबरनपुर में सीटी जलने से इससे जुड़े क्षेत्रों में डेढ़ घंटे आपूर्ति बाधित हुई। विराजखंड में रात करीब तीन बजे 11 केवी लाइन का तार टूटकर गिर गया, जिससे 11 केवी फीडर ठप पड़ गया। जिसके कारण विराजखंड दो की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह करीब पांच बजे तार को ठीक करके लगाया गया। तब आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान उपभोक्ता उमस भरी गर्मी में परेशान हो गए। ठीक से सो नहीं पाए। सुबह बिजली आने पर राहत मिली। विराटखंड में करीब नौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.