सीतामढ़ी, दिसम्बर 24 -- सुरसंड। ठंड का मौसम शुरू होते ही क्षेत्र में चोरी की घटनाओं ने फिर से सिर उठाना शुरू कर दिया है। बीती रात थाना क्षेत्र के विररख गांव में अज्ञात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाकर हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग रात्रि गश्ती व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल उठा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात एसएच-87 किनारे विररख गांव स्थित शैल पेट्रोलियम के निकट चोरों ने आशु मंडल की चाय दुकान तथा लालू दर्जी की सिलाई दुकान का ताला तोड़ दिया। चाय दुकान से चोर तीन गैस सिलेंडर, लगभग आठ हजार रुपये नकद और कुछ मिठाइयां ले उड़े। वहीं सिलाई दुकान से दो सिलाई मशीनों के साथ ग्राहकों के सिलने के लिए रखे गए कपड़ों की भी चोरी कर ली गई। सुबह दुकानदारों को घटना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.