झांसी, जून 5 -- कानपुर। हास्य कवि हेमंत पांडेय छठवीं बार विदेशी धरती पर काव्य पाठ से लोगों को गुदगुदाएंगे। वह सात जून को वियतनाम के ची मिन्ह सिटी और आठ जून को हनोई में काव्य पाठ करेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल महोत्सव के माध्यम से यह उनकी छठवीं विदेश यात्रा है। सबसे पहले वर्ष 2018 में वह ओमान गए थे। इसके बाद दो बार दुबई जाना हुआ। दो बार थाईलैंड की यात्रा भी की। नवंबर में हांगकांग की यात्रा भी प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि अमेरिका से भी आमंत्रण है पर वीजा न होने के कारण अब तक नहीं जा सके हैं। लाफ्टर चैंपियन बनने के बाद से विदेश यात्राएं लगातार जारी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.