नई दिल्ली, जून 19 -- टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने बुधवार को घोषणा की कि वह अगले कुछ हफ्तों के लिए अपनी अंतरराष्ट्रीय वाइड-बॉडी विमानों की उड़ानों में 15 प्रतिशत की कटौती करेगी। यह कटौती तत्काल प्रभाव से शुरू हो चुकी है और कम से कम जुलाई के मध्य तक लागू रहेगी। यह निर्णय हाल ही में अहमदाबाद में हुए विमान दुर्घटना, मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव, और बोइंग 787 ड्रीमलाइनर बेड़े पर बढ़ी हुई सुरक्षा जांच के कारण लिया गया है। एयर इंडिया हर दिन लगभग 70 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन अपने वाइड-बॉडी विमान बेड़े यानी बोइंग 787 ड्रीमलाइनर, बोइंग 777 और एयरबस A350 के जरिए करती है। एयरलाइन के इस निर्णय के पीछे कई अहम कारण हैं। हाल ही में पश्चिमी देशों की ओर जाने वाले मार्गों में हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) की बंदी के चलते उड़ान समय बढ़ गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.