नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एयर इंडिया विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के चुनिंदा हिस्से मीडिया में लीक होने पर गहरी चिंता जताई। रिपोर्ट से हादसे के लिए पायलट की गलती को जिम्मेदार ठहराने वाली कहानी को बल मिला। शीर्ष अदालत ने जांच रिपोर्ट के टुकड़ों में प्रकाशन को गैर-जिम्मेदाराना और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। जस्टिस सूर्यकांत और एन. कोटिस्वर सिंह की पीठ ने इस बात पर जोर दिया कि जांच पूरी होने तक पूर्ण गोपनीयता बनाए रखना जरूरी है। जस्टिस सूर्यकांत ने 'विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की प्रारंभिक रिपोर्ट के कुछ पहलुओं पर गौर किया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट में पायलट की गलती की ओर इशारा करने वाले कुछ पहलू का टुकड़ों में प्रकाशन 'गैर-जिम्मेदाराना और दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि इसके चलते मीडिया में कहानी बन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.