लखनऊ, जनवरी 12 -- मोबाइल चार्ज करने के लिए पावर बैंक साथ रखना आम बात हो गई है। विमान यात्रा के दौरान इसके लिए विशेष दिशा निर्देश हैं जिनका बहुत से यात्री पालन नहीं कर रहे हैं। नतीजतन रोजाना चेक इन बैगेज में 12 से 13 पावर बैंक मिल रहे हैं। कई यात्री केबिन बिन में भी इसे रख दे रहे हैं। ऐसे में लखनऊ एयरपोर्ट की ओर से एडवाइजरी जारी हुई है। साथ ही पावर बैंक के संबंध में सख्ती भी शुरू हो गई है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, चेक इन बैगेज को विमान के कार्गो में रखा जाता है जहां ऑक्सीजन नहीं होती। ऐसे में पावर बैंक के फटने का खतरा होता है। इसके अलावा उड़ान के दौरान पावर बैंक से मोबाइल चार्ज करने की मनाही है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा के समय पावर बैंक आंखों के सामने, यानी अपने पास ही रखें। फ्लाइट में मोबाइल चार्ज करने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.