लखनऊ, फरवरी 8 -- चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से रविवार शाम दुबई के लिए रवाना होने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में अचानक तकनीकी खराबी गई। इसकी जानकारी मिलते ही एयरलाइंस द्वारा इंजीनियरों की टीम भेजी गई। तकरीबन ढाई घंटे बाद इंजीनियरों की टीम विमान की तकनीकी खराबी दूर कर सकी। इसके बाद विमान को दुबई के लिए रवाना कर दिया गया। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक चौधरी चरण सिंह अन्तराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शाम 05:45 बजे एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (आईएक्स-197) दुबई रवाना होने वाली थी। विमान में 172 यात्री बैठ चुके थे। तभी पायलट को विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी हुई। पायलट की सूचना पर एयरलाइंस द्वारा विमान की तकनीकी खराबी दूर करने के लिए करीब आधा दर्जन इंजीनियरों की टीम भेजी गई। विमान की तकनीकी खराबी दूर करने में इंजीनियरों को करीब ढाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.