नई दिल्ली, जनवरी 28 -- मुंबई/जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। विमान हादसे में जान गंवाने वाली विमान परिचारिका पिंकी माली का अपने पिता से किया वादा अधूरा रह गया। यूपी के जौनपुर के भैंसा गांव की रहने वाली पिंकी के पिता शिवकुमार ने बताया कि उनकी बेटी ने बुधवार को उनसे बात करने का वादा किया था। यह कहते हुए वह रो पड़े कि अब उनकी बातचीत कभी नहीं हो पाएगी। वहीं, सूचना के बाद गांव में रह रहे परिजनों में भी कोहराम मच गया। मध्य मुंबई में प्रभादेवी के निवासी शिवकुमार ने बेटी से आखिरी बार हुई बातचीत को याद करते हुए कहा कि उसने कहा था, पापा, मैं कल (बुधवार को) विमान में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ बारामती जाऊंगी। उन्हें वहां छोड़ने के बाद मैं नांदेड़ जाऊंगी और होटल पहुंचने के बाद आपसे बात करूंगी। शिवकुमार ने कहा कि पिंकी इससे पहले राष्ट्रपति, मुख्यमंत्र...