गिरडीह, जून 14 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अहमदाबाद में विमान दुर्घटना के मृतकों को शुक्रवार को भाकपा माले ने श्रद्धांजलि दी। पपरवाटांड़ माले कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद के रिहायशी इलाकों में एयर इंडिया की फ्लाइट गिरने से जिनकी मौत हुई उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान माले के जिला कमेटी सदस्य व नगर सचिव राजेश सिन्हा ने कहा कि इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है और सरकार को न सिर्फ पीड़ित परिवारों को समुचित मुआवजा देना चाहिए बल्कि विमानन सुरक्षा व्यवस्था की भी उच्चस्तरीय समीक्षा करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। जिला कमेटी सदस्य कन्हाई पांडे ने हादसे के जांच की मांग की। सभा की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.