वाराणसी, दिसम्बर 15 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के जन्मकल्याणक (जन्मोत्सव) की पूर्व संध्या पर भेलूपुर स्थित जैन मंदिर में सांस्कृतिक आयोजन हुआ। जैन समाज के लोगों ने विभोर होकर जन्मकल्याणक मनाया। सुबह पूजन हुआ। शाम को सांस्कृतिक आयोजन हुए। समाज के लोगों ने भगवान पार्श्वनाथ के जन्म का मंचन किया। वहीं विशेष पूजा सोमवार को होगी। सुबह से ही जैन मंदिर में समाज के लोग जुट रहे थे। शाम को स्कूली बच्चों ने नृत्य किया। प्रभु के माता पिता की भूमिका डॉ. जेके सामरिया और प्रमिला सामरिया ने निभाई। देव राज इंद्र की भूमिका वीरेंद्र कुमार जैन, इंद्राणी की भूमिका में आशा जैन रहीं। दरबारी की भूमिका में अजित जैन और कुमकुम जैन राहुल जैन रहे। संचालन टीकमगढ़ से आए अनिल जैन ने किया। अतिथियों का स्वागत समाज अध्यक्ष आर...