लखनऊ, दिसम्बर 31 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता कफ सिरप प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जेल में बंद विभोर राणा और उसके भाई विशाल के घर नोटिस भेजा है। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद ही मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल, बर्खास्त सिपाही आलोक और अमित टाटा का पूरा नेटवर्क सामने आया था। दोनों के परिजनों और रिश्तेदारों से ईडी संपत्ति के बारे में पूछताछ करेगी। एसटीएफ और एफएसडीए की जांच के बाद पहली बड़ी गिरफ्तारी विभोर और उसके भाई विशाल की हुई थी। इन दोनों ने ही एसटीएफ और एफएसडीए के सामने शुभम और आलोक के सिरप की तस्करी से जुड़े कई राज खोले थे। इसके बाद अमित टाटा और फिर आलोक की गिरफ्तारी हुई थी। इसके साथ ही पूरे मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था। आलोक और अमित ने कई सवालो के जवाब में कहा था कि सब कुछ शुभम, विभोर और विशाल ने किया है। संपत्ति की जांच के दौरान ईडी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.