वाराणसी, जुलाई 19 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर कुछ लोग जातियों में विभेद और संघर्ष को बढ़ावा दे रहे हैं। इसे रोकने की सख्त जरूरत है। इस तरह के लोगों को चिह्नित कर समाज से बाहर करना होगा, तभी राष्ट्रीय एकता मजबूत हो सकती है। साथ ही इनसे सतर्क भी रहना होगा। सीएम दो दिवसीय काशी प्रवास के दौरान शुक्रवार को वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट पहुंचे थे। उन्होंने यहां जनजातीय गौरव बिरसा मुंडा पर आधारित राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कांवर यात्रा में किसी जाति, मत या सम्प्रदाय का विभेद नहीं है। यात्रा भक्तिभाव से चल रही है, लेकिन कुछ लोग इसे उपद्रवियों का नाम दे देते हैं। यह वही वर्ग है, जो आदिवासियों को भड़काता है। यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.