वाराणसी, दिसम्बर 5 -- वाराणसी। विभूति एक्सप्रेस से उचक्के ने महिला यात्री का पर्स छीनकर कूद गए। पर्स में तीन मंगलसूत्र, पांच अंगूठी, एक माणिक जड़ी नाथिया, दो झुमके, 35 सौ रुपए नकदी और एक मोबाइल फोन था। इस मामले में हावड़ा की रेलवे पुलिस ने केस दर्ज कर जीआरपी, कैंट को स्थानांतरित कर दिया है। चोरी गए जेवरों की कीमत चार लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। हावड़ा (पश्चिम बंगाल) के मालीपंचघोरा निवासी मीना देवी ने तहरीर दी कि वह 26 सितम्बर को विभूति एक्सप्रेस के एस-3 कोच में ज्ञानपुर रोड से हावड़ा की यात्रा कर रही थीं। ट्रेन के कैंट स्टेशन के यार्ड में पहुंचने पर एक उचक्का पर्स छीनकर चलती ट्रेन से कूद गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...