समस्तीपुर, फरवरी 13 -- विभूतिपुर प्रखंड की टभका पंचायत के झहुरा टभका गांव स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के प्रांगण में श्री श्री 1008 श्री सीताराम नवाह महायज्ञ की शुरुआत बुधवार को कलश यात्रा के साथ की गई। सर्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर के प्रांगण से आकर्षक कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 101 कुंवारी कन्याएं सिर पर कलश लिये हुई थीं। मुख्य यजमान के भूमिका में राम आशीष झा वही पंडित के भूमिका में हरिनारायण झा थे। मौके पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक केशव बाबू, मुखिया विजय कुमार चौधरी, पैक्स अध्यक्ष रत्नेश झा, टुनटुन चौधरी, शुभम झा ,सत्यम झा, तबला वादक राहुल कुमार झा, गवैया विजय कुमार झा ,अरुण झा ,इंद्रकांत झा, अशोक झा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.