श्रावस्ती, अप्रैल 19 -- श्रावस्ती। दिलीप पाठक। हिमालय पर्वतमाला में पांडवकाल में स्थापित शिव मंदिर विभूति नाथ के नाम से प्रसिद्ध है। हर साल हजारों श्रद्धालु इस मंदिर में दर्शन करने व जलाभिषेक करने आते हैं। सावन के दौरान लाखों भक्त भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर पहुंचते हैं। लेकिन यहां श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए सुविधाएं नदारद हैं। प्राकृतिक, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक धरोहर को समेटे सोहेलवा जंगल में स्थित विभूतिनाथ मंदिर लोगों की आस्था का केन्द्र है। वहीं यह मंदिर सोहेलवा जंगल के महत्व को और बढ़ा रही है। कजरीतीज, महाशिवरात्रि व सावन में यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं। इसके साथ ही वर्ष भर लोग यहां आते रहते हैं। हर सोमवार को भी यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.