ललितपुर, जनवरी 9 -- कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों और दुर्घटनाओं में कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्रों के लिए रेफर किया गया है। बाइकों की भिड़ंत में कमलेश पुत्र पर्वत निवासी मसौरा ललितपुर तथा नीतेश पुत्र तंशा निवासी पहाड़ीकला मड़ावरा घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट लाया गया, जहां से हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं एक अन्य सड़क हादसे में बाइक की टक्कर से महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय मलखान सिंह व रवि पुत्र संतोष निवासी बोलारी बिजरौठा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को भी प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। इसी क्रम में भुचेरा निवासी सूरज पुत्र काशीराम पेड़ से गिरकर घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल ...