समस्तीपुर, फरवरी 6 -- कल्याणपुर, एसं। क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग विभिन्न जगहों पर हुई विभिन्न घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसमें सखोरा गांव के युगल पांडे के पुत्र मनोज कुमार सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गये। वहीं गोपालपुर गांव में हुई मारपीट की घटना में सुभाई भगत के पुत्र राहुल कुमार भगत जख्मी हो गया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां मनोज कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...