अलीगढ़, अक्टूबर 22 -- छर्रा, संवाददाता। थाना छर्रा के विभिन्न गांवों में झगड़े-फसाद में महिला-पुरुष घायल हो गए। गांव भोजपुर में दीपावली पर डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ। एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए। घायल ज्योति देवी पत्नी राजू सिंह ने थाना छर्रा में तहरीर में राजनेश कुमार, दिनेश कुमार, मोनिका आदि के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। वहीं छर्रा के गांव बहादुरपुर रहचोई सुसराल आये शिवा पुत्र मुकेश निवासी औरंगाबाद जिला-बुलन्दशहर ने गांव के लोगों के साथ शराब का सेवन किया। इसी दौरान विवाद हो गया। किसी ने पुलिस को झगड़े की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर शांति भंग मे चलान कर दिया। गांव परोरा मे दो पक्षों में बातों ही बातों मे विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। घटना में प्यारेलाल घायल हो गए। वहीं द...