सिमडेगा, मार्च 19 -- केरसई, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को विभिन्न स्कूलों के बच्चों के बीच साईकिल का वितरण किया गया। मौके पर बीडीओ ज्ञानमणि एक्का सहित कल्याण विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में साईकिल का वितरण किया गया। मौके पर बीडीओ ने कहा कि छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उनके लिए बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करने के लिए सहायता मिलेगी। उन्होंने सभी छात्रों को समय पर स्कूल जाने की बात कही, साथ ही मेहनत करते हुए पठन पाठन पर जोर लगाने की भी बात कही। इधर साईकिल प्राप्त होने पर छात्रों के चेहरे पर मुस्कान नजर आया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.