बागपत, जनवरी 31 -- बिनौली। धनौरा सिल्वरनगर गांव के जंगल में विधुत कर्मचारियों द्वारा ट्रांसफार्मरों पर लगाये गए कनेक्शन बॉक्स को हटवाने के लिए शनिवार किसान एकता केंद्र की किसान मजदूर संघर्ष समिति के तत्वाधान में किसानों ने गांव के बिजलीघर पर धरना दिया। धरने पर बैठे जयपाल राणा, चंद्रपाल, अजयपाल, जसवीर, यशपाल, चरण सिंह, जोगेंद्र आदि किसानों ने बताया विधुत कर्मियों ने ट्रांसफार्मरों पर जो कनेक्शन बॉक्स लगाये हैं, वह बहुत हल्के हैं। जरा सा लोड पड़ने पर उनसे फ्यूज फुंक जाते है। जिससे नलकूपों की बिजली गुल हो जाती हैं। इससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। जब किसान खेतों में पानी लगाते हैं, तो फ्यूज फुंकने की समस्या अक्सर होती हैं। फ्यूज जुड़वाने के लिये उन्हें बिजली घर के चक्कर लगाने पकड़ते है। किसानों की समस्या सुनने के लिए एसडीओ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.