प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 20 -- महेशगंज थाना क्षेत्र के नान्हा शुक्ल का पुरवा हीरागंज गांव निवासी वीरेन्द्र कुमार तिवारी का 54 वर्षीय बेटा सत्येन्द्र कुमार तिवारी बाइक से जाते समय वाहन की टक्कर से घायल हो गया। हीरागंज निवासी हीरालाल का 35 वर्षीय बेटा संजय सोनकर बाइक से जाते समय वाहन की टक्कर से घायल हो गया। कुंडा कोतवाली के बड़ूपुर खेमीपुर गांव निवासी माताभीख का 58 वर्षीय बेटा रामफेर गुरुवार को अपरान्ह बाइक से जाते समय वाहन की टक्कर से घायल हो गया। बानेमऊ गांव निवासी बीके त्रिपाठी का 44 वर्षीय बेटा अनुराग त्रिपाठी वाहन की टक्कर से घायल हो गए। ताजपुर गांव निवासी कृष्ण कान्त दुबे का 56 वर्षीय बेटा दिनेश कुमार दुबे वाहन की टक्कर से घायल हो गया। नगर पंचायत के पुरवियन का पुरवा मुहल्ला निवासी पुतई यादव का 40 वर्षीय बेटा प्रधान यादव बाइक से जाते सम...