बरेली, दिसम्बर 12 -- बरेली। साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की परास्नातक प्रथम वर्ष की छात्राओं ने पाठ्यक्रम से संबंधित विभिन्न विषयों पर पीपीटी प्रेजेंटेशन दिया। छात्राओं ने मैटेफिजिकल पोयट्री एंड इट्स इनफ्लुएंस, नॉलेज एंड पावर इन डॉक्टर फोस्टर्स, मेजर करैक्टेरिस्टिक्स ऑफ द एलिजाबेथन एज आदि पर पीपीटी प्रेजेंटेशन तैयार कर उन्हें प्रस्तुत किया। परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की कुल 28 छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभागिता की। विभाग प्रभारी डॉ. बीना यादव, डॉ. प्रियंका वर्मा, श्वेता मौर्या, डॉ. रुचि अग्रवाल, अफरोज जहां, रमशा सिद्दीकी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...